Thu Apr 06 2023,05:36 PM

हमारे बारे में

हम एक ऐसे लोगों का समूह हैं जो भगवान, ईश्वर, अल्लाह, आत्मा-परमात्मा तथा स्वर्ग-नरक जैसी काल्पनिक अवधारणाओं में विश्वास नहीं करते | हमारा मत है कि धर्म के बिना एक बेहतर समाज की रचना की जा सकती है | धर्मों के अधिकांश किस्से कपोल-कल्पित हैं तथा मानव की कमज़ोरियों का फ़ायदा उठाकर कुछ लोगों द्वारा अपनी रोज़ी-रोटी कमाने या सत्ता को कायम रखने का साधन बना लिए गए हैं | हमारा संघर्ष धर्म से आज़ादी के लिए है ताकि मानव समाज के सभी निर्णय तार्किक आधार पर हों न कि अंध-विश्वासों और अवैज्ञानिक धर्म-ग्रंथों के आधार पर |

 

यह वेबसाइट उन सभी हिंदीभाषियों के लिए है जो अपने विचार इस विषय में व्यक्त करना चाहते हैं, या इस विषय में अच्छे लेख हिंदी में पढ़ना चाहते हैं | एक लम्बे समय से हिंदी में धर्म-रहित जीवन जीने की इच्छा रखने वालों के लिए साहित्य का अभाव महसूस किया जा रहा था  | हम साधारण भाषा में इस कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगे | आप भी हमें अपने लेख ईमेल  कर सकते हैं ताकि हम इस वेबसाइट को और अधिक उपयोगी बना सकें | आप हमें इस विषय पर बनाये गए वीडियो भी भेज सकते हैं जिन्हें हम इस वेबसाइट पर अपलोड  करेंगे या उनके लिंक इस वेबसाइट पर देंगे |